राष्ट्रीय
राहुल ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, कहा- वह एक अद्भुत नेता थीं
By Deshwani | Publish Date: 7/8/2019 2:47:19 PMनई दिल्ली। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह एक असाधारण राजनेता तथा विशिष्ट संसदविद के निधन की खबर सुनकर क्षुब्ध हैं।
गांधी ने ट्वीट किया, “ मैं एक असाधारण राजनेता, महान वक्ता तथा एक विशिष्ट संसदविद के निधन की खबर सुनकर क्षुब्ध हूं। वह सभी दलों के नेताओं की मित्र थीं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।।”
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद तथा कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी स्वराज के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें महामानव एवं आसाधारण प्रतिभा का वक्ता बताया।