राष्ट्रीय
पत्रकार रवीश कुमार को मिला रेमॉन मैग्सेसे पुरस्कार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 2/8/2019 3:18:55 PMनई दिल्ली। एशिया के नोबेल कहे जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार रेमॉन मैग्सेस की घोषणा कर दी गई है। भारत से टीवी पत्रकार रवीश कुमार को इस सम्मान से नवाजा गया है।
रवीश कुमार को रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार दिए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई देते हुए मैगसेसे पुरस्कार विजेताओं की सूची में रवीश कुमार का स्वागत किया है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''रवीश कुमार की 2019 के रेमॉन मैग्सेसे पुरस्कार की घोषणा की बड़ी खबर सुनकर प्रसन्नता हुई। मैं रवीश का मैग्सेसे पुरस्कार विजेताओं के क्लब में स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि इन कठिन समयों में उनकी बहादुर पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी, बहुत बहुत बधाई मेरे मित्र, बहुत अच्छा।''
आपको बता दें कि रवीश कुमार के साथ ही चार अन्य व्यक्तियों को भी रमन मैग्सेसे सम्मान से नवाजा गया है। इनमें म्यांमार से को स्वे विन, थाईलैंड से अंगखाना नीलापजित, फिलीपींस से रेमुंडो पुजांते केययाब और दक्षिण कोरिया से किम जोंग-की शामिल हैं। पांच अलग अलग कैटेगरी यह सम्मान दिया गया है।