ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
कांग्रेस को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2019 3:02:08 PM
कांग्रेस को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

लखनऊ। विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पार्टी और राज्यसभा पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि संजय सिंह पिछले काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। बता दें कि संजय सिंह असम से राज्यसभा सदस्य है और उनका कार्यकाल अभी एक साल का बचा हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने राज्यसभा और कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

 

मीडिया के सामने आए संजय सिंह ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व विहीन हो चुकी है। मैं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहा हूं। अब मैं मोदी जी के साथ हूं। बता दें कि संजय सिंह कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

 

संजय सिंह 1998 में अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस के कैप्टन सतीश शर्मा को हराकर सासंद चुने गए थे. इसके बाद वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे. राहुल गांधी के कांग्रेस में एंट्री करने के बाद उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापसी की। 2009 के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तापुर सीट से सांसद चुने गए थे।

 

संजय सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से नाराज हो गए थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें असम से राज्यसभा भेजा था। इसके चलते सुल्तानपुर सीट से उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह चुनाव लड़ी थीं, लेकिन वो जीत नहीं सकीं। हालांकि संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह मौजूदा समय में अमेठी से बीजेपी की विधायक हैं।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS