ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल बनीं आनंदी बेन पटेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
By Deshwani | Publish Date: 29/7/2019 4:19:17 PM
उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल बनीं आनंदी बेन पटेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

लखनऊ। मध्य प्रदेश की पूर्व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने आज उत्तर प्रदेश की पहली महिला और 25वीं राज्यपाल के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर ने राजभवन के गांधी सभागार में उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  

 
शपथ ग्रहण के बाद नये राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गार्ड ऑफ ऑनर लिया। नये राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में सूबे के निवर्तमान राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं राज्य सरकार के कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के परिवार एवं रिश्तेदार के 31 सदस्य भी उपस्थित रहे।प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पाण्डेय ने शपथ ग्रहण समारोह का संचालन किया। 
 
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज सुबह ही राजधानी लखनऊ पहुंची। हवाई अड्डे के स्टेट हैंगर पर उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया और राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर पहुंचकर नई राज्यपाल का स्वागत किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS