ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अखिलेश के दावे को रविकिशन ने किया खारिज, बोले-नहीं मिला यश भारती सम्मान
By Deshwani | Publish Date: 23/7/2019 4:58:04 PM
अखिलेश के दावे को रविकिशन ने किया खारिज, बोले-नहीं मिला यश भारती सम्मान

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज सरकार से पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को सम्मान निधि दिए जाने को लेकर सवाल पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से चलाई गए यश भारती सम्मान का लाभ सांसद रविकिशन को भी मिला है, जिससे रविकिशन ने इनकार कर दिया।

 
अखिलेश यादव ने आज प्रश्नकाल के दौरान पहली बार सदन में विषय रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यश भारती पुरस्कार से सम्मानित लोगों को सम्मान राशि दिए जाने और वर्तमान सरकार द्वारा इसे बंद किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रश्न पूछा कि क्या सरकार पद्म पुरस्कारों के साथ भी सम्मान राशि दिए जाने पर विचार कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदन के सदस्य रविकिशन भी यशभारती सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। इस मुद्दे पर रविकिशन ने भी जवाब देने की कोशिश की लेकिन उन्हें अध्यक्ष ने अनुमति नहीं दी।
 
इसके बाद प्रश्न पूछने के लिए रविकिशन का नाम पुकारा गया। उन्होंने सदन में प्रश्न पूछने के स्थान पर अखिलेश की टिप्पणी का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सपा सरकार और मायावती सरकार में किसी तरह का लाभ नहीं मिला है। उन्हें 50 हजार की सम्मान राशि भी नहीं मिली है। अपनी बात रखने के बाद उन्होंने सदन में प्रश्न पूछना चाहा तो अध्यक्ष ने उन्हें मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका समय पूरा हो गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS