ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश-बिहार सहित छह राज्यों के राज्यपाल किए नियुक्त, बिहार के राज्यपाल बने फागु चौहान
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2019 4:14:56 PM
राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश-बिहार सहित छह राज्यों के राज्यपाल किए नियुक्त, बिहार के राज्यपाल बने फागु चौहान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज उत्तर प्रदेश और बिहार सहित छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति व स्थानांतरण को मंजूरी दे दी है।

 

राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं उनके स्थान पर बिहार के राज्यपाल लाल जी टंडन को स्थानांतरित कर मध्य प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है।

 
लालजी टंडन के स्थान पर फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल, रमेश बैस को त्रिपुरा और आर.एन. रवि को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्यपालों की नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होंगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS