राष्ट्रीय
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे द्रास, करगिल युद्ध स्मारक में शहीद जवानों को दी श्रद्धाजंलि
By Deshwani | Publish Date: 20/7/2019 2:23:26 PMजम्मू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करगिल विजय दिवस के अवसर पर आज जम्मू एवं कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर द्रास पहुंच गए हैं। रक्षामंत्री ने करगिल में भारत के सैन्य अभियान आपरेशन विजय की 20वीं वर्षगांठ पर द्रास में करगिल युद्ध स्मारक में शहीद जवानों को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
आज सुबह श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर सेना तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वागत किया। करगिल शहीदों को नमन करने के साथ जम्मू कश्मीर के सुरक्षा हालात का जायजा भी लेंगे। राजनाथ सिंह रक्षामंत्री बनने के बाद अपने दूसरे जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। सबसे पहले राजनाथ सिंह कारगिल वॉर मेमोरियल गए और वहां पर विजिटर बुक पर हस्ताक्षर किये।
इसके बाद रक्षा मंत्री जम्मू संभाग की अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ सटे जिला सांबा में बसंतर दरिया पर निर्मित पुल का उदघाट्न करेंगे। बसंतर पुल के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री के साथ पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल विपिन रावत, महानिदेशक सीमा सड़क संगठन लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे।