ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
ट्रेंड में है #SareeTwitter: अब प्रियंका गांधी ने शेयर की शादी की 22 साल पुरानी तस्वीर
By Deshwani | Publish Date: 17/7/2019 3:17:11 PM
ट्रेंड में है #SareeTwitter: अब प्रियंका गांधी ने शेयर की शादी की 22 साल पुरानी तस्वीर

नई दिल्ली। कुछ दिनों से ट्विटर पर एक नया ट्रेंड चला है #SareeTwitter, जिसमें महिलाएं साड़ी में अपनी तस्वीर पोस्ट कर रही हैं। इसी ट्रेंड में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आज सुबह साड़ी पहने अपनी एक तस्वीर साझा की। 

 
प्रियंका ने आज सुबह साड़ी पहने अपनी एक तस्वीर साझा की. प्रियंका की ये तस्वीर उनकी शादी के दिन की है.  ट्वीट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा ’22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर’। इसी के साथ उन्होंने #SareeTwitter का भी इस्तेमाल किया। बता दें कि प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी।
 
प्रियंका से पहले कई अन्य महिला नेताओं ने भी साड़ी पहनकर अपनी तस्वीर शेयर की। बीजेपी की नूपुर शर्मा ने साड़ी पहनकर दो तस्वीरें पोस्ट की थी। 
 
शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी
 
 
बता दें कि सोमवार सुबह से इस ट्रेंड की शुरुआत हुई और मंगलवार सुबह तक ट्विटर पर साड़ी पहनी महिलाओं की मानो बाढ़ आ गयी। यहां तक कि कई राजनीतिक और बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस ट्रेंड में हिस्सा लिया और अपनी फोटो शेयर की। 
 
दरअसल, इसकी शुरुआत न्यूयॉर्क टाइम्स में छपे एक आर्टिकल के बाद हुई। इसमें छपे एक आर्टिकल में साड़ी की गरिमा और इतिहास के बारे में बताया गया। आर्टिकल में कहा गया कि साल 2014 में भाजपा की जीत के बाद से साड़ी को काफी प्रमोट किया जा रहा है, लेकिन पीएम मोदी के चुनाव जीतने के बाद से बनारसी साड़ी बनाने वाले बुनकरों की समस्‍याओं की ओर ध्‍यान नहीं दिया गया है। इसके बाद से ट्विटर पर #sareetwitter का ट्रेंड शुरू हो गया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS