ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भाजपा में शामिल, अमित शाह से किया था संपर्क
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2019 5:36:24 PM
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भाजपा में शामिल, अमित शाह से किया था संपर्क

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव और अनिल जैन ने नीरज को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर भाजपा में शामिल कराया। इससे पूर्व, शेखर ने संसद भवन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

 
समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य रहे शेखर ने गत सोमवार को सदन और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद ही यह चर्चा जोरों पर थी कि शेखर जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद नीरज ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की नीति को पसंद करते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से समाजवादी पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे थे। वह अपनी पारंपरिक सीट बलिया से लोकसभा चुनाव लड़ना चाह रहे थे। बलिया नीरज शेखर के पिता स्व. चंद्रशेखर की परंपरागत सीट रही है। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी ने नीरज को टिकट नही दिया। इस कारण उन्होंने समाजवादी पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनका राज्यसभा कार्यकाल नवम्बर 2020 तक था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS