ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पश्चिम बंगाल: कांग्रेस अध्यक्ष पद से सोमेन मित्रा का इस्तीफा, पार्टी ने किया नामंजूर
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2019 3:42:56 PM
पश्चिम बंगाल: कांग्रेस अध्यक्ष पद से सोमेन मित्रा का इस्तीफा, पार्टी ने किया नामंजूर

कोलकाता। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने भी पद से इस्तीफा सौंप दिया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमिताभ चक्रवर्ती ने आज यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया है कि सोमेन मित्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (एआईसीसी) को इस्तीफा भेज दिया है। 

 
हालांकि, उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गौरव गर्ग ने साफ कर दिया है कि सोमेन का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्हें पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है। इस बारे में प्रतिक्रिया के लिए सोमेन मित्रा से भी संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया।
 
इधर, अमिताभ चक्रवर्ती ने कहा है कि आगामी 19 जुलाई को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होनी है। इसमें सभी जिलों के पार्टी अध्यक्षों को बुलाया गया है। गौरव गर्ग और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के कुछ सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। उसी दिन सोमेन मित्रा के त्यागपत्र पर निर्णय किया जाएगा। तब तक वह अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। गौरव गर्ग ने साफ किया है कि 19 जुलाई को अगर देशभर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों को बदला जाता है तब सोमेन मित्रा के आवेदन पर गौर किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद से ओम प्रकाश मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की करारी हार हुई है, उसकी जिम्मेदारी लेते हुए सोमेन मित्रा को भी तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि, तब सोमेन ने कहा था कि ओम प्रकाश मिश्रा को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS