ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई भीषण बस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2019 12:20:38 PM
यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई भीषण बस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के आगरा में आज तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण बस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

 
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में लिखा, उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए बस हादसे से बहुत दुखी हूं। हादसे में अपने प्रियजनों को खो देने वाले परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
 
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, आज सुबह आगरा के निकट हुई बस दुर्घटना में हताहत यात्रियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा और राहत प्रदान करने की व्यवस्था करे।
 
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे, आगरा में हुई सड़क दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 
 
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु के दुखद समाचार से मैं व्यथित हूं। दुर्घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मैंने बात की है। उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा एवं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को दुर्घटनास्थल पर भेजा है।
 
राजनाथ ने कहा कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी घटनास्थल पर गए हैं। इस हृदय विदारक घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी भावनाएं एवं संवेदनाएं प्रेषित करता हूं तथा जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। 
 
गौरतलब है कि लखनऊ से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार जनरथ बस ड्राइवर को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर 30 फीट नीचे झरना नाले में जा गिरी। बस के नहर में पलट जाने से 29 लोगों की मौत हो गई है। परिवहन निगम सभी मृतक के परिवार के लोगों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता देगा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के झरना नाले में जब बस पलटी तो उसमें 50 लोग सवार थे। फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर के साथ डीएम व एसएसपी के साथ एसपी ग्रामीण भी राहत कार्य देख रहे हैं। घायलों का जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS