ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
आगरा: दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 29 लोगों की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2019 10:47:33 AM
आगरा: दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 29 लोगों की मौत, कई घायल

आगरा। उत्तर प्रदेश की आगरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आज तड़के अवध डिपो की जनरथ बस यमुना एक्सप्रेस-वे की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे झरना नाले में जा गिरी। इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। हादसे के वक्त बस में 40 से 50 लोग सवार थे। अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। मौके पर डीएम और एसएसपी के साथ तमाम आला अफसर मौजूद हैं।

 
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर  रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी। हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक 15 साल की लड़की, एक बच्चा और 27 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हो सकता है ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ हो। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है। लोगों के सामान से मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
 
आगरा के जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया बस स्पीड में होगी और चालक के नींद में होने की वजह से ये हादसा हुआ है। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। हादसे में घायल 18 लोगों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। यह जांच की जा रही है कि बस के नीचे और शव दबे हुए तो नहीं हैं।
 
 
इस भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रियों की मौत पर दुख जताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। घटना के बाद उत्तर प्रदेश रोडवेज ने मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS