ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर बहन प्रियंका गांधी का साथ, बताया- सराहनीय कदम
By Deshwani | Publish Date: 4/7/2019 11:11:45 AM
राहुल गांधी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर बहन प्रियंका गांधी का साथ, बताया- सराहनीय कदम

नई दिल्ली। राहुल गांधी के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राहुल के कांग्रेस पद से इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने भाई की प्रशंसा की है। प्रियंका ने आज ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी आपने जो किया, उसकी हिम्मत बहुत ही कम लोगों में होती है, आपके फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल आपका यह कदम सराहनीय है। बता दें कि बुधवार को राहुल गांधी ने कहा कि वह अब पार्टी के प्रमुख नहीं हैं और नए अध्यक्ष के लिए जल्द चुनाव होना चाहिए।

 
राहुल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि मैं अध्यक्ष नहीं हूं। नए अध्यक्ष के लिए जल्द चुनाव हो। उन्होंने यह भी कहा कि नए अध्यक्ष के लिए चुनाव एक महीने पहले हो जाना चाहिए। लोकसभा चुनाव के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति के सदस्यों ने उनकी पेशकश को अस्वीकार करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया था। इसके बाद से राहुल गांधी लगातार इस्तीफे पर अड़े हुए हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS