ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
महाराष्‍ट्र में बारिश बरपा रहा है कहर, अलग-अलग जगहों पर दीवार गिरने से 22 लोगों की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2019 10:43:13 AM
महाराष्‍ट्र में बारिश बरपा रहा है कहर, अलग-अलग जगहों पर दीवार गिरने से 22 लोगों की मौत, कई घायल

मुंबई। महाराष्‍ट्र में मॉनसून के चलते हो रही भारी बारिश आफत बनकर आई है। महाराष्ट्र में अलग-अलग जगह देर रात दीवार गिरने की घटनाओं में अब तक 22 लोगो की मौत हो गई है, जबकि अन्‍य कई घायल हुए है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की मदद से बचाव कार्य जारी है। मलाड के पिंपरीपाड़ा हादसे के मृतकों को सरकार की ओर से पांच लाख रुपये की मदद की घोषणा की गई है। साथ ही लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए राज्य सरकार ने मुंबई, नवी मुंबई औऱ ठाणे जिले के स्कूलों-कॉलेजों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

 
राज्य में लगातार हो रही बारिश ने जहां जनजीवन प्रभावित किया है, वहीं दीवार ढहने, करंट लगने की घटनाओं में राज्य में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार देर रात मलाड के पिंपरीपाडा झोपड़पट्टी में दीवार ढहने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
 
राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मलाड में दीवार गिरने से मरने वाले लोगों के लिए दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्यारों को खो दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। इस दौरान उन्होंने मृतक आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की। 
 
ठाणे जिले के कल्याण में नेशनल ऊर्दू स्कूल की दीवार ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में दीवार के पास झोपड़ी में रहने वाली दो महिलाएं और एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि हादसे में 16 वर्षीय किशोरी घायल है। कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका प्रशासन और स्थानीय पुलिस की ओर से बचाव कार्य किया जा रहा है।
 
 
भारी बारिश से दीवार गिरने की तीसरी घटना पुणे के वडगांव बुद्रुक स्थित सिंहगढ़ कॉलेज परिसर की है। यहां कॉलेज की एक दीवार ढहने से छह मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं। बीते शनिवार पुणे के कोंढवा इलाके में तालाब मस्जिद के पास दीवार के गिरने के हादसे में 17 लोगों की जान गई थी।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश का आलम यह है कि सड़कें जलमग्न हैं, जिससे राज्य की रफ़्तार धीमी हो गई है। कई जगह रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है, ट्रेनें धीमी चल रही हैं और कई को रद्द कर दिया गया है। भारी बारिश का असर उड़ानों पर भी पड़ा है। मुंबई एयरपोर्ट पर 50 से ज्‍यादा उड़ानों को डाइवर्ट कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अभी पांच जुलाई तक ऐसे ही बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश से बिगड़ते हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने आज सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS