ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
पुणे हादसा: मुख्यमंत्री फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने का किया ऐलान
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2019 4:54:37 PM
पुणे हादसा: मुख्यमंत्री फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख देने का किया ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने पुणे में दीवार गिरने की घटना पर दुख जताते हुए इसकी गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी ऐलान किया है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

 
फडणवीस ने ट्वीट किया कि पुणे के कोंढवा में दीवार ढहने की घटना में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर दुखी हूं। मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पुणे के कलेक्टर को मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।
 
इस दुखद हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जानी चाहिए ताकि दोषियों को सजा दी जाए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS