ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 'योग दुनिया भर में भारत की संस्कृति का दूत बन गया है': गृह मंत्री अमित शाह
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2019 1:50:13 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 'योग दुनिया भर में भारत की संस्कृति का दूत बन गया है': गृह मंत्री अमित शाह

रोहतक। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने योग को दुनिया के सामने लाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा कि योग दुनिया भर में भारत की संस्कृति का दूत बन गया है। शाह ने योग को बढ़ावा देने की दिशा में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल के चलते ही योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली और अब 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। शाह आज रोहतक के पशु मेला ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में बोल रहे थे।

 
उन्होंने कहा आज विश्व के 200 देश योग से अपने योग से शारीरिक, मानसिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास कर रहे हैं। भारत ने विश्वभर को शरीर को स्वस्थ रखने की क्रिया मुफ्त में दी है। बुजुर्ग से लेकर महिला, बच्चे एवं युवा योग क्रियाएं सहजता के साथ कर रहे हैं। 
 
गृहमंत्री शाह ने कहा कि पश्चिमी देशों में एक प्रचलन है कि यदि किसी नई वस्तु को इजाद किया गया है, तो उसे पेटेंट कराया जाता है लेकिन भारत ने पूरी दुनिया को मुफ्त में योग दिया है और पेटेंट भी नहीं कराया। भारत ने दुनिया को ज्ञान का प्रकाश दिया। आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। दुनिया योग के महत्व को समझ चुकी है, इसलिए विश्व ने इसे हाथों हाथ लिया और आज के दिन विश्व के लोग अनुलोम विलोम कर रहे हैं।
 
योग पर टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि जो लोग कहते थे कि एक दिन योग करने से क्या होगा, वे आज आज देख लें कि 200 देशों में करोड़ों लोग योग कर रहे हैं। इस एक दिन की बदौलत ही करोड़ों लोग योग के साथ जुड़े हैं और दूसरों को भी जोड़ा है। इस मौके पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय गृहमंत्री को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस के अलावा योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सभी मेहमानों को पौधे भेंट किए गए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS