ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चमकी बुखार से हो रही मौत, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं मनाएंगे जन्मदिन
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2019 3:16:04 PM
चमकी बुखार से हो रही मौत, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नहीं मनाएंगे जन्मदिन

नई दिल्ली। बिहार में चमकी बुखार से मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, मंगलवार को यह संख्या बढ़ कर 135 हो गई। इसी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा फैसला लिया है। 

 
राहुल गांधी आज अपना 49वां जन्मदिन भव्य तरीके से नहीं मनाएंगे। केवल पार्टी कार्यकर्ताओं और बच्चों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। यहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान कई पार्टी कार्यकर्ता ने राहुल से अध्यक्ष पद से इस्तीफा न देने की अपील की है। कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करने के बाद राहुल बच्चों से मिलेंगे।
 
राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ''राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान उन्हें लंबी जिंदगी और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे।"  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS