ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2019 11:12:16 AM
नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पुंछ। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले की नियत्रंण रेखा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय सुरक्षाबल भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

 
पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार की सुबह जिले की नियंत्रण रेखा से सटी भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की। भारतीय सुरक्षाबल भी पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दे रहे हैं। इस गोलीबारी में जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। खबर लिखने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS