ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता व पीयूष गोयल होंगे उपनेता
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2019 3:57:10 PM
केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता व पीयूष गोयल होंगे उपनेता

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत राज्यसभा में सदन के नेता और केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल उपनेता होंगे। थावर चंद गहलोत के नाम पर मंगलवार को ही मुहर लग गई थी लेकिन पीयूष गोयल का नाम आज सामने आया है। राज्यसभा में इससे पहल यह पद भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के पास थे।

 
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इस बार उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री से आग्रह कर खुद को मंत्रिमंडल में नहीं शामिल किए जाने का आग्रह किया था। रविशंकर प्रसाद इस बार लोकसभा में चुनकर आए हैं। राज्यसभा में सदन के नेता और उपनेता का चयन केन्द्र में सत्ता संभाल रही पार्टी ही करती है।
 
थावरचंद गहलोत के पास सदन कार्यवाहियों का एक लंबा अनुभव है। वह विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। पिछली राजग सरकार और इस राजग सरकार दोनों में उनके पास केन्द्रीय समाजिक कल्याण एवं अधिकारिता मंत्रालय रहा है। दो बार राज्यसभा सदस्य रहे गोयल के पास रेलवे और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS