ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अगले पांच वर्षों में देश को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए अभियान शुरू हो गया: नरेंद्र मोदी
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2019 10:39:57 AM
अगले पांच वर्षों में देश को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए अभियान शुरू हो गया: नरेंद्र मोदी

तिरुपति। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके लिए चुनाव का अध्याय पूरा हो गया है और देश सेवा एवं राष्ट्र निर्माण का अध्याय शुरूआत हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लोकसभा चुनाव के नतीजों से अभी तक उभर नहीं पाए हैं। जहां तक हमारा संबंध है केंद्र में मजबूत सरकार बनने के बाद अगले पांच वर्षों में देश को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। इस धर्म नगरी में भारतीय जनता पार्टी  की ओर से आयोजित एक अभिनंदन समारोह में मोदी ने कहा कि चुनाव के बाद कुछ लोग अब इस चर्चा में लग गए हैं कि नरेंद्र मोदी ने जनता की आशा अपेक्षाएं तो जगा दी हैं लेकिन वह इन्हें पूरा कर पाएंगे कि नहीं। 

 
उन्होंने कहा कि देशवासियों की आशा और अपेक्षाओं का जागना सौभाग्य की बात है और यह देश के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्ष के अनुभव के आधार पर वह कह सकते हैं कि देश सत्यनिष्ठा पर चलने वाले लोगों का साथ देता है और उनकी मदद करता है। सत्यनिष्ठा और दृढ़संकल्प के साथ वह देश को और ऊंचाई तक ले जाने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा विकास को नई गति देंगे।
 
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन राज्यों में भले ही भाजपा को चुनावी सफलता नहीं मिली हो लेकिन वह लोगों का विश्वास जीतने और जनहित के लिए सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत हासिल करना उनके लिए कार्य का मानदंड नहीं है। भाजपा जिस समय म्युनिसिपलिटी का चुनाव नहीं जीत पाती थी उस समय भी कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहते थे। भाजपा कार्यकर्ता चुनावी जीव नहीं हैं बल्कि वह जनता के सुख दुख में भागीदार रहने वाले लोग हैं।
 
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार देश को आगे बढ़ाने के लिए है किसी दल को आगे बढ़ाने के लिए नहीं। सरकार देश सेवा के अनेक माध्यमों में से एक है। सरकार के बाहर रहकर भी देश सेवा का काम 365 दिन जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने से अधिक महत्वपूर्ण जनता का दिल जीतना है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की यह सोच है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS