राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी ने योगी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- उत्तर प्रदेश को बदलने में किया सराहनीय काम
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2019 12:40:18 PMनई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। योगी आदित्यनाथ आज 47 साल के हो गए हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन के मौके पर ट्वीट करके बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'उत्तर प्रदेश के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर बधाई। योगी ने उत्तर प्रदेश को बदलने में सराहनीय काम किया है, विशेषकर कृषि, उद्योग जैसे क्षेत्रों में और साथ ही कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।'
बता दें कि 5 जून, 1972 को उत्तराखंड के पौड़ी जिला स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचूर गांव के राजपूत परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ था। स्कूल और कॉलेज सर्टिफिकेट में उनका नाम अजय सिंह है। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय से गणित में बीएससी किया है। योगी का नाम लोकसभा में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के सांसदों की सूची में भी शामिल है।