ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
वायुसेना के लापता विमान एन-32 की तलाश में इसरो के उपग्रह की ली जा रही मदद
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2019 10:37:58 AM
वायुसेना के लापता विमान एन-32 की तलाश में इसरो के उपग्रह की ली जा रही मदद

नई दिल्ली। असम-अरुणांचल प्रदेश में लापता हुए भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान एन-32 की तलाश में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रहों की मदद ली जा रही है। उपग्रहों से प्राप्त चित्रों के आधार पर खोज का काम चल रहा है।

 
वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय नौसेना के पी-81 खोजी विमानों और हेलीकॉप्टरों को भी खोज में लगाया गया है। इस काम में स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह लगी हुई है।
 
उन्होंने बताया कि यह बहुत दुर्गम क्षेत्र है और घने वन और झाड़ियों के कारण खोज के काम में दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और संसाधनों से खोज का काम जारी है। विमान में सवार लोगों के परिजनों के साथ निरंतर संपर्क कायम रखा गया है और उन्हें खोज अभियान की जानकारी दी जा रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS