ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
प्रकाश जावड़ेकर ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का पदभार संभाला
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2019 1:44:05 PM
प्रकाश जावड़ेकर ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का पदभार संभाला

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज यहां पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का कार्यभार संभालते हुए इसे अपनी घर वापसी बताया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस मंत्रालय में दो वर्ष तक काम कर चुके हैं। इस मौके पर मंत्रालय में राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो भी मौजूद थे।

 
जावड़ेकर के पास पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भी है। पिछली मोदी सरकार में जावड़ेकर ने शुरू में पर्यावरण और वन मंत्रालय में दो वर्षों के लिए स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्हें 2016 में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया था। कुछ समय के लिए वे संसदीय मामलों और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री भी थे।
 
एचआरडी मंत्री के रूप में उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश व फेलोशिप के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए एक प्रमुख और आत्मनिर्भर परीक्षण संगठन के रूप में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की स्थापना सुनिश्चित की। पर्यावरण की रक्षा के लिए विकास को रोकने के पैरोकारों को जवाब देते हुए जावड़ेकर ने कहा कि कुछ लोग जैसे समझते हैं कि पर्यावरण की रक्षा करनी है तो तरक्की रोको, जबकि यह सत्य नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि तरक्की और पर्यावरण की रक्षा दोनों साथ-साथ संभव है। उन्होंने कि यह हमने पहले भी दिखाया है और भविष्य में इसे और मजबूती से दिखाएंगे। जावड़ेकर ने कहा कि इस मंत्रालय का उद्देश्य जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी और आकाश पांच तत्वों की रक्षा करना है। यही इस मंत्रालय का मैन्डेट है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक दृष्टि है और भारत के पर्यावरणपूरक जीवनशैली की उन्होंने पेरिस में भी बहुत आग्रह से रखा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS