राष्ट्रीय
रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने से पहले राजनाथ सिंह ने युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2019 1:29:27 PMनई दिल्ली। नव नियुक्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अपना पदभार संभालेंगे। उससे पहले सिंह आज सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे।
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजनाथ ने इस दौरान राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों की विभिन्न दीर्घाओं को देखा व सैन्य अधिकारियों से बातचीत की।