ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मंत्रिमंडल का बंटवारा, अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ रक्षा मंत्री, निर्मला वित्त मंत्री, रविशंकर प्रसाद फिर बने कानून मंत्री
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2019 1:39:00 PM
मंत्रिमंडल का बंटवारा, अमित शाह गृह मंत्री, राजनाथ रक्षा मंत्री, निर्मला वित्त मंत्री, रविशंकर प्रसाद फिर बने कानून मंत्री

नई दिल्ली। मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, परमाणु ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण नीति से जुड़े मुद्दों वाले तथा बिना आवंटित विभाग रहेंगे। अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा, निर्मला सीतारमण को वित्त, नितिन गडकरी को परिवहन, नरेंद्र तोमर को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।

 
इसके अलावा सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक, पीयूष गोयल को रेल, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम, रविशंकर प्रसाद को कानून, स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय के महिला एवं बाल विकास, हर्षवर्धन को स्वास्थ्य, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास, मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय मिला है।
 
कैबिनेट मिनिस्टर में किसको क्या मिला-
 
- राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्री
- अमित शाह - गृह मंत्री
- डॉ. सुब्रमण्‍यम जयशंकर - विदेश मंत्री
- नितिन गडकरी - परिवहन मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री
- डीवी सदानंद गौड़ा - रसायन और उर्वरक मंत्री
- निर्मला सीतारमण - वित्त मंत्री, कॉपोरेट मामलों की मंत्री
- रामविलास पासवान - उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री
- नरेंद्र सिंह तोमर - कृषि और किसान कल्याण मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री; तथा पंचायती राज मंत्री
- रवि शंकर प्रसाद - कानून और न्याय मंत्री, संचार मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री
- हरसिमरत कौर बादल - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
- थावर चंद गहलोत - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
- रमेश पोखरियाल 'निशंक'- मानव संसाधन विकास मंत्री
- अर्जुन मुंडा - जनजातीय मामलों के मंत्री
- स्‍मृति जुबिन ईरानी - महिला और बाल विकास मंत्री; और कपड़ा मंत्री
- डॉ. हर्षवर्धन - स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री; तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री
- प्रकाश जावड़ेकर - पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; तथा सूचना और प्रसारण मंत्री
- पीयूष गोयल - रेल मंत्री; तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री
- धर्मेंद्र प्रधान - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री; तथा इस्पात मंत्री
- अब्‍बास नकवी - अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री
- प्रह्लाद जोशी - संदीय कार्यमंत्री, कोयला मंत्री; तथा खान मंत्री
- डॉ. महेंद्र नाथ पांडे - कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री
- अरविंद गणपत सावंत - भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री
- गिरिराज सिंह - पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री
- गजेंद्र सिंह शेखावत - जल शक्ति मंत्री
 
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- संतोष कुमार गंगवार - श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- राव इंद्रजीत सिंह - सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा योजना मंत्रालय के 
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- श्रीपद नाईक - आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) मंत्रालय के राज्य मंत्री - (स्वतंत्र प्रभार); तथा रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री
- जीतेंद्र सिंह - उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में  राज्य मंत्री
-किरण रिजिजू - युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
- प्रह्लाद सिंह पटेल - संस्कृति मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- राज कुमार सिंह - ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
- हरदीप सिंह पुरी - आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नागरिक उड्डयन मंत्रालय के - राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
- मनसुख एल मंडाविया - जहाजरानी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
 
राज्यमंत्री 
- फग्गन सिंह कुलस्ते- स्टील
- अश्वनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
- अर्जुनराम मेघवाल- संसदीय कार्य, भारी उद्योग
- जनरल (से.) वीके सिंह- सड़क परिवहन, राजमार्ग
- कृष्णपाल सिंह गुर्जर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
- दादाराव रावसाहेब दानवे- उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं लोक वितरण प्रणाली
- जी. कृष्णन रेड्डी- गृह
- पुरुषोत्तम रुपाला- कृषि एवं परिवार कल्याण
- रामदास अठावले- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
- साध्वी निरंजना ज्योति- ग्रामीण विकास
- बाबुल सुप्रियो- पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, वन
- संजीव कुमार बाल्यान- पशुधन, डेयरी एवं मत्यस्य
- संजय धोत्रे- मानव संसाधन विकास, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी
- अनुराग ठाकुर- वित्त, कार्पोरेट
- सुरेश अंगडी- रेल
- नित्यानंद राय- गृह 
- रतन लाल कटारिया- जल शक्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
- वी. मुरलीधरन- विदेश, संसदीय कार्य
- रेणुका सिंह सरूता- आदिवासी कल्याण
- सोमप्रकाश- वाणिज्य एवं उद्योग
- रामेश्वर तेली- खाद्य प्रसंस्करण
- प्रताप चंद सारंगी- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, पशुधन डेयरी एवं मत्स्य
- कैलाश चौधरी- कृषि एव किसान कल्याण
- देवाश्री चौधरी- महिला एवं बाल कल्याण
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS