ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
एडमिरल करमबीर सिंह ने नौ सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2019 12:05:54 PM
एडमिरल करमबीर सिंह ने नौ सेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला

नई दिल्ली। एडमिरल करमबीर सिंह ने आज एडमिरल सुनील लांबा से नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। वह ऐसा करने वाले पहले हेलीकॉप्टर पायलट हैं। अपने लगभग 40 साल के करियर के दौरान वे मिसाइल कोरवेट आईएनएस विजयदुर्ग, गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस राणा और आईएनएस दिल्ली की कमान संभाल चुके हैं। वह नवंबर 2021 तक नौसेना प्रमुख रहेंगे।

 
करमबीर सिंह के नौसेना प्रमुख बनने पर आज राष्ट्रपति भवन के सामने साउथ ब्लाक के प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। करमबीर सिंह को वरिष्ठता को अनदेखा करते हुए नौसेना प्रमुख के पद के लिए चुना गया है। इससे पहले थलसेना प्रमुख विपिन्न रावत को भी इसी तरह मोदी सरकार ने पद पर नियुक्त किया था। 
 
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह इससे पहले पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडर-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) के तौर पर कार्यरत थे। वह नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के आज सेवानिवृत्त होने के साथ नौसेना प्रमुख बन गए हैं। 
03 नवंबर, 1959 को जन्मे, वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को 01 जुलाई, 1980 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS