ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
किस राज्य से कौन हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2019 10:40:04 AM
किस राज्य से कौन हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नए मंत्रिमंडल में शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दूसरी पारी के नये मंत्रिमंडल में 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों को जगह दी है। प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार में हर संभव अधिक से अधिक सूबों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। 

 
उत्तर प्रदेश
मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल में इस बार देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश से प्रधानमंत्री समेत नौ लोगों जगह मिली है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, मुख्तार अब्बास नकवी व डॉ महेंद्र नाथ पांडे को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही वीके सिंह, साध्वी निरंजन ज्योति, संजीव बाल्यान को राज्य मंत्री जबकि संतोष गंगवार स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री बनाए गए हैं।
 
महाराष्ट्र
इस बार महाराष्ट्र के आठ लोगों शामिल किया गया है। इनमें नितिन गडकरी, अरविंद सावंत, प्रकाश जावड़ेकर व पीयूष गोयल कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। जबकि राव साहब दानवे, संजय शामराव, वी मुरलीधरन व रामदास आठवले को राज्य मंत्री बनाया गया है। 
 
बिहार
बिहार के छह में रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह व रामविलास पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही आरके सिंह को स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री और अश्वीनी कुमार चौबे तथा नित्यानंद राय को राज्य मंत्री बनाया गया है। 
 
पंजाब
पंजाब से हरसिमरत कौर बादल कैबिनेट मंत्री तो सोमप्रकाश राज्यमंत्री के तौर पर दो बड़े चेहरे हैं।
 
गुजरात
गुजरात से तीन को शामिल किया गया है जिसमें अमित शाह कैबिनेट मंत्री, पुरुषोत्तम रुपाला राज्यमंत्री तथा मनसुख मंडाविया स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री हैं।
 
असम
असम से राज्यमंत्री के तौर पर रामेश्वर तेली तथा अरुणाचल प्रदेश से किरण रिजिजू स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री के रूप में पूर्वोत्तर के प्रमुख चेहरे हैं। तेलंगाना में चार लोकसभा सीट जीतने का कमाल करने की वजह से वहां के भाजपा नेता जी. किशन रेड्डी को राज्यमंत्री बनाया गया है। 

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ से रेणुका सिंह सरूता को राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
गोवा
गोवा से श्रीपद नाइक स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री बनाए गए। जबकि केरल से वी. मुरलीधर को राज्यमंत्री बनाया गया है। 

उत्तराखंड
उत्तराखंड को इस बार कैबिनेट में प्रतिनिधित्व देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद डॉ रमेश पोखरियाल 'निशंक' को पहली बार केंद्रीय मंत्री बनाया गया है।
 
हरियाणा
हरियाणा को सभी 10 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में डालने का इनाम देते हुए तीन मंत्री पद दिए गए हैं। स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री के रूप में राव इंद्रजीत सिंह के अलावा कृष्णपाल गुर्जर और रतनलाल कटारिया राज्यमंत्री बनाए गए हैं।
 
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जबरदस्त कामयाबी के बाद मंत्रिपरिषद में दो चेहरों बाबुल सुप्रियो और देबाश्री चौधरी को राज्य मंत्री बनाया गया है।
 
ओडिशा
ओडिशा से धर्मेंद्र प्रधान कैबिनेट मंत्री और प्रताप चंद्र सारंगी राज्यमंत्री के दो चेहरे सरकार का हिस्सा बने हैं जबकि हिमाचल प्रदेश से अनुराग ठाकुर को राज्य मंत्री बनाया गया है। 
 
दिल्ली
राजधानी दिल्ली से इस बार केवल हर्षव‌र्द्धन एकमात्र चेहरा हैं। राजस्थान से गजेंद्र सिंह शेखावत को कैबिनेट मंत्री जबकि कैलाश चौधरी और अर्जुन राम मेघवाल को राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मध्यप्रदेश से पांच, कर्नाटक से चार, झारखंड से दो और जम्मू-कश्मीर से एक चेहरे को मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।   
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS