राष्ट्रीय
गुजरात में भाजपा 22 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे, अमित शाह 53 हजार वोटों से आगे
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2019 11:28:57 AMअहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी एक बार फिर से सरकार बनाती हुए नजर आ रही है। सुबह 10 बजे तक आए रुझानों में बीजेपी 309, कांग्रेस 109, अन्य 90 पर बढ़त बनाए हुए है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस प्रत्याशी सी. जे. चावडा से 19,000 मतों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि अभी पहले चरण की गणना हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, अमित शाह 53 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।