राष्ट्रीय
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड, एक आतंकवादी हुआ ढेर
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2019 10:34:27 AMजम्मू। दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित पुलवामा सेक्टर के पंजगाम गांव में शुक्रवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग हुई।
हमारे जम्मू संवाददाता से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग रात 2 बजे के आस-पास हुई। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 130 बटालियन, 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के सैनिकों और आतंकवादियों के बीच फायरिंग हुई। फायरिंग के बाद सर्च अभियान में एक आतंकवादी की डेड बॉडी मिली है। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पुलवामा और शोपियां में मुठभेड़ के दौरान छह आतंकवादियों के मार गिराया था। इनमें से एक पाक का रहने वाला खालिद जैश का कमांडर था।