ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी का अपमान किया जाना दुखद: कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2019 4:30:25 PM
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी का अपमान किया जाना दुखद: कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित देश के महापुरुषों को अनेकों बार अपमानित कर चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चहेती साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी का अपमान किया जाना दुखद है।

 
सुरजेवाला ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ने हाल ही में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को सच्चा देश भक्त कहा था। भाजपा के लोग देश के महापुरुषों को आए दिन अपमानित करते रहते हैं। बता दें कि हाल ही में साध्वी प्रज्ञा ने शहीद हेमंत करकरे व उनके परिवार को भी अपमानित किया था। साध्वी ने देश के शहीदों व राष्ट्रपिता को अपमानित किया है। भाजपा को चाहिए था कि वह ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करे, लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया। इससे पता चलता है कि भाजपा किसके साथ है?
 
उन्होंने कहा संघ परिवार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मेरठ में संघ से जुड़े एक संगठन ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर गोली चलाकर राष्ट्रपिता को अपमानित किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद शाक्षी महाराज ने गोडसे को देशभक्त कहा था और महात्मा गांधी पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन भाजपा ने उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS