राष्ट्रीय
महात्मा गांधी को लेकर भाजपा प्रवक्ता अनिल सौमित्र बोले- 'राष्ट्रपिता थे..लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के...'
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2019 2:17:25 PMनई दिल्ली। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा की उमीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर अभी घमासान थमा भी नहीं था कि एक और बीजेपी के नेता ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अनिल सौमित्र ने अपने फेसबुक पोस्ट में महात्मा गांधी को पाकिस्तान का राष्ट्रपिता बताया है। सौमित्र के इस पोस्ट के बाद हंगामा खड़ा हो गया है।
अनिल सौमित्र ने शुक्रवार सुबह अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, ‘राष्ट्रपिता थे, लेकिन पाकिस्तान राष्ट्र के। भारत राष्ट्र में तो उनके जैसे करोड़ों पुत्र हुए, कुछ लायक तो कुछ नालायक।'
हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में महात्मा गांधी तो नहीं लिखा लेकिन संकेत साफ थे।