ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भाजपा सत्ता में आने पर राजद्रोह कानून को और भी सख्त बनायेगी: गृहमंत्री राजनाथ
By Deshwani | Publish Date: 16/5/2019 6:53:45 PM
भाजपा सत्ता में आने पर राजद्रोह कानून को और भी सख्त बनायेगी: गृहमंत्री राजनाथ

कुल्लू। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक ढालपुर के रथ मैदान से देशद्रोहियों को कड़ी चेतावनी दी। भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे सिंह ने जनसभा में कहा, हिंदुस्तान को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। जो लोग कह रहे हैं, राष्ट्रद्रोह कानून समाप्त कर दिया जाएगा, वह सपना देखना बंद कर देंगे। इस कानून को इतना सख्त किया जाएगा कि देशद्रोह के बारे में सोचने वालों की रूह कांप उठेगी। उन्होंने कहा, हिंदुस्तान को अब कोई भी आंख नहीं दिखा सकता। हम किसी को छेड़ते नहीं। हमें कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

 
गृह मंत्री ने मंडी लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा के समर्थन में कुल्लू जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गयी है और आईएमएफ ने भी देश की अर्थव्यवस्था की सराहना की है। 
 
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पांच वर्ष के शासन के दौरान मुद्रास्फीति भी नियंत्रित रही। उन्होंने कहा कि भाजपा अगर सत्ता में वापस आयी, तो राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए राजद्रोह कानून के प्रावधानों को और कड़ा किया जायेगा। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) में राजद्रोह के प्रावधान का खत्म करने और सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (अफस्पा) और सशस्त्र बलों की तैनाती की समीक्षा करने का वादा किया है।
 
सिंह ने दावा किया, भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जहां जमीनी स्तर का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है। यहां तक कि अपने अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री भी बन सकता है। वहीं दूसरी ओर एक ऐसा दल है जो सिर्फ एक परिवार तक ही सीमित है। 
 
राज्य की सभी चार लोकसभा सीटों शिमला (सुरक्षित), मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा पर सातवें एवं अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS