ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
केंद्र सरकार ने लिट्टे पर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2019 4:57:05 PM
केंद्र सरकार ने लिट्टे पर लगे प्रतिबंध को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) पर लगाए गए प्रतिबंध को अगले पांच साल तक बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।

 
केन्द्र सरकार ने आज गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम,1967 के तहत लिट्टे पर लगे प्रतिबंध को तुरंत प्रभाव से अगले पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि लिट्टे की लगातार हिंसक और विघटनकारी गतिविधियां भारत की अखंडता और संप्रभुता के लिए नुकसानदेह हैं। इसका भारत के विरुद्ध लगातार कठोर रुख रहा है और इससे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि लिट्टे का गठन 1976 में वेलापुल्लई प्रभाकरण ने किया था। लिट्टे उत्तरी श्रीलंका में स्थित संगठन है, जिसका मकसद पूर्वी श्रीलंका में स्वतंत्र तमिल राज्य की स्थापना था। श्रीलंका की सेना ने वर्ष 2009 में लिट्टे संगठन को हरा दिया था। प्रभाकरण ने लिट्टे को मामूली हथियारों के 50 से कम लोगों के समूह से 10 हजार लोगों के प्रशिक्षित संगठन में तब्दील कर दिया था, जो एक देश की सेना से टक्कर ले सकता था। श्रीलंका में लंबे समय तक चले गृहयुद्ध के लिए इसी संगठन को जिम्मेदार माना जाता है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS