ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
महामिलावटी लोग सेना की मर्यादा और शौर्य का सम्मान नहीं करते: पीएम मोदी
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2019 6:31:00 PM
महामिलावटी लोग सेना की मर्यादा और शौर्य का सम्मान नहीं करते: पीएम मोदी

सोलन। विपक्षी दलों द्वारा बार-बार सैन्य पराक्रम पर सवाल उठाना जाहिर करता है कि उन्हें अपनी सैन्य शक्ति का पता नहीं है। कांग्रेस और महामिलावटी लोग सेना की मर्यादा और शौर्य का सम्मान नहीं करते। कांग्रेस तो देश की रक्षा एवं सैन्य नीति को कमजोर करने में लगी है। उक्त बातें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के सोलन में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी लोगों ने कभी सेना को आत्मनिर्भर बनाने में गंभीरता से नहीं सेचा। मोदी ने कहा कि जब उन्होंने 2014 में सत्ता संभाली तो देश में 70 फीसदी आयात विदेशों से होता था लेकिन कांग्रेस कहती है कि 'हुआ तो हुआ'। कांग्रेस की इसी सोच ने भारत की रक्षा और सैन्य नीति को कमजोर बनाया है।
 
 
पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ तो देश में आयुष उत्पादन करने वाली 18 फैक्टियां थी, जबकि चीन में एक भी फैक्टरी नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारत का रक्षा उत्पादन में करीब दो सौ साल का अनुभव था। आज चीन रक्षा सामग्री में आत्मनिर्भर ही नहीं बना बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक भी बन गया है। मोदी ने कहा कि बीते पांच सालों में उन्होने रक्षा उत्पादन की स्थिति को बदलने का प्रयास किया है। आज भारत में रक्षा उत्पादन में 80 फीसदी की बृद्धि हुई है।
 
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सेना के जवानों को लिए कुछ नहीं किया। देश के नामदार खुले आम कर रहे हैं कि उनका मिशन मोदी की छवि को खराब करना है, जबकि चौकीदार का मिशन भारत की छवि को दुनिया में ऊंचा उठाना है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के समय देश की विकास दर आठ फीसदी थी। जबकि कांग्रेस के अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री के दस सालों में यह आधी रह गई। इसी तरह कांग्रेस ने मंहगाई दर को भी 10 फीसदी पर पहुंचा दिया था। कांग्रेस ने दस सालों में देश को बर्बाद कर दिया। 
 
मोदी ने कहा कि नामदार चौकीदार को डिक्शनी खोल-खोल कर गालियां दे रहे हैं। यह गुस्सा इसलिए है कि चौकीदार प्रधानमंत्री कैसे बन गया। नामदार और उसके सारे रिश्तेदार जमानत पर हैं। चायवाले ने नामदारों को जमानत लेने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश लोगों को स्वस्थ और बेहतर भारत देने की है, इसी के तहत 50 करोड़ गरीब लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना लाई गई।
 
इस दौरान हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सरकार अपने काम को जानती है। जनता के दुख-सुख को समझना ही सत्ता का काम है। इस मौके पर मोदी ने प्रदेश की चारों सीटों पर कमल खिलाने का आह्वान किया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS