ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
आजमगढ़ में बोले प्रधानमंत्री मोदी- आतंकियों को खत्म किये बिना शांति नहीं मिल सकती
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2019 5:19:35 PM
आजमगढ़ में बोले प्रधानमंत्री मोदी- आतंकियों को खत्म किये बिना शांति नहीं मिल सकती

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां कहा कि आतंकियों को खत्म किये बिना शांति नहीं मिल सकती। हमने पाकिस्तान में घुसकर मारा। उन्होंने कहा कि जब भी आतंकी ​हमला होता था तो उसके तार खोजते-खोजते जांच एजेंसियां आजमगढ़ पहुंच जाती थी। यहां जो सपा-बसपा के नेता थे, जो दिल्ली में सरकार थी। वह सिर्फ वोट के लिए आतंकियों के मददगार बनते थे। 2014 के बाद आजमगढ़ का नाम आतंकियों से नहीं जुड़ता। इससे पहले आतंकियों के साथ आजमगढ़ का नाम जुड़ जाता ​था। प्रधानमंत्री आज पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

 
उन्होंने कहा कि महामिलावट से सावधान रहना। वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने देश को खतरे में डाल दिया था। कुछ लोग केन्द्र में महामिलावट की सरकार चाहते हैं। महामिलावट से जो देश को खतरा होता है। वह आज के नौजवानों को जानना बहुत जरूरी है। लोग एक स्थिर सरकार चाहते हैं। 2004  से 2014 की सरकार ने भारत को दुनिया में शर्मिन्दा किया। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा जहां भ्रष्टाचार और घोटाले नहीं हुए। उत्तर प्रदेश में बिजली भी क्षेत्र देखकर दी जाती थी। हमारी सरकार सबका साथ बिना वोटबैंक की राजनीति किये काम किया।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भोजपुरी भाषा की दुनिया में पहचान मिली है। रवि किशन और निरहुआ ने मेहनत से भोजपुरी भाषा को दुनिया में प्रतिष्ठा दिलाई। आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं। दुनिया में मोबाइल डाटा भारत में सबसे सस्ता है। यह काम पहले भी हो सकता था, लेकिन पहले जो सपा बसपा के सहयोग से महामिलावटी सरकार चल रही थी वह घोटाले करने में व्यस्त थी। मिलावटी सरकार ने टूजी घोटाला किया। उस दौर में मोबाइल महंगा था। आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए हैं, क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच चरणों के दौरान जिधर गया वहां फिर एक बार मोदी सरकार का लोगों के घरों में मंत्र बन गया है। जो लोग केंद्र में एक खिचड़ी सरकार चाहते हैं, महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है।
 
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हमने सत्ता संभाली थी तो प्रदेश में हर जगह पर कानून-व्यवस्था का हाल बेहद खराब था। पुलिस वाले अपराधियों से डरते थे। अब हाल उल्टा है। प्रदेश में अब जो भी कानून को अपने हाथ में लेगा उसका स्थान या तो जेल में है या फिर राम नाम की सत्य की यात्रा है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में अभी तक एक भी विश्वविद्यालय नहीं था। जब हम पिछली बार सत्ता में आए तो इसकी स्वीकृति हमने दी थी। आने वाले समय में हम ही इसका उद्घाटन करेंगे। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया। देश के लोग बीते पांच वर्ष से काफी सुकून महसूस कर रहे हैं। 23 मई को जब एक बार फिर से मोदी सरकार आएगी तो बुआ बोलेगी कि बबुआ गुंडों का सरताज है और गुंडों के सरताज होने की वजह से गुंडों के संरक्षक बनते हैं। उन्होंने कहा कि यह सब लोग देश में आतंकवादियों को बचाने की बात करते हैं। आप लोगों ने 2014 में लोगों ने मोदी जी के नाम पर वोट दिया था, लेकिन 2019 में मोदी जी का नाम भी है और काम भी है। 
 
गौरतलब है कि आजमगढ़ से इस बार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गठबंधन से उम्मीदवार हैं। 2014 में उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने यहां से जीत दर्ज की थी। वहीं कांग्रेस से यहां अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। आजमगढ़ में छठे चरण में यानी 12 मई को मतदान सम्पन्न होगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS