ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
प्रियंका गांधी ने किया शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो, बोली- मैं दिल्ली की बेटी हूं, मैं दिल्ली में पली-बढ़ी...
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2019 10:23:46 AM
प्रियंका गांधी ने किया शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो, बोली- मैं दिल्ली की बेटी हूं, मैं दिल्ली में पली-बढ़ी...

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो किया। 

 
प्रियंका गांधी का यह रोड शो सीलमपुर के ब्रह्मपुरी पुलिया से शुरू होकर यमुना विहार डीटीसी बस डिपो पर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रियंका गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी और जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने देश के नौजवानों से झूठे वादे किए। धोखा दिया उन पर लड़िए। 
 
प्रियंका ने कहा कि उनकी स्थिति उन बच्चों की तरह है जो अपना होमवर्क नहीं करते हैं और स्कूल आते हैं। जब टीचर उनसे पूछते हैं तो वे कहते हैं, 'क्या करूं, नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छुपा दिया। मैं क्या करूं इंदिरा जी ने मेरे होमवर्क के कागज की किश्ती बाना दी और किसी पानी में डुबा दी।
 
प्रियंका ने  कहा, 'मैंने कई होर्डिग देखे हैं, जिनपर लिखा है कि भाजपा सरकार मतदाताओं के दिल में है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मैं दिल्ली की बेटी हूं। मैं दिल्ली में पली-बढ़ी हूं, जबकि मोदीजी बस यहां आए हैं। मोदीजी को नहीं, यह मुझे पता है कि दिल्ली के नागरिक क्या चाहते हैं।'
 
आपको बता दें की दीक्षित के मुकाबले भाजपा के सांसद मनोज तिवारी और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार दिलीप पांडेय मैदान में हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS