ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव: दिल्ली के सियासी संग्राम में आज है सबसे बड़ा दंगल, प्रधानमंत्री मोदी-प्रियंका होंगे आमने-सामने
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2019 10:33:56 AM
लोकसभा चुनाव: दिल्ली के सियासी संग्राम में आज है सबसे बड़ा दंगल, प्रधानमंत्री मोदी-प्रियंका होंगे आमने-सामने

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आज सबसे बड़े सियासी दंगल का गवाह बनने जा रही है। यूं तो लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही दिल्ली में प्रचार शुरू हो चुके थे, लेकिन आज असली रंग जमेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक ही दिन दिल्ली में अपनी-अपनी पार्टियों के लिए वोट मांगेंगे। पीएम मोदी जहां रैली करेंगे वहीं प्रियंका रोड शो करेंगी।

 
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की रैली शाम पांच बजे प्रस्तावित है। दिल्ली भाजपा की ओर से कहा गया है कि रैली में भारी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के जुटने का अनुमान है। इसके अलावा कारोबारी और युवाओं के भी जुटने की संभावना है। पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए एनसीआर के हिस्से नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद जैसे इलाकों को रामलीला मैदान तक लाने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। 
 
रैली में आने वाली भीड़ को पीएम मोदी का भाषण सुनने में दिक्कत ना हो इसके लिए बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं। रैली की वजह से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ना बिगड़ जाए इसे देखते हुए रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सड़क पर आम आवाजाही में बदलाव किया गया है।
 
प्रियंका करेंगी रोड शो
लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी भी पहली बार दिल्ली की सड़कों पर वोट मांगने निकलेंगी। प्रियंका आज दो रोड शो करेंगी। पहला रोड शो शाम 4 बजे उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शीला दीक्षित के लिए और दूसरा रोड शो शाम 6 बजे दक्षिणी दिल्ली में बॉक्सर विजेंदर के लिए करेंगी। 
 
मालूम हो कि दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं। तीनों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली में 12 मई को वोट डाले जाएंगे। दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने आखिरी समय तक कांग्रेस से गठबंधन की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अकेले-अकेले अपने ही दम पर चुनाव लड़ रही हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS