राष्ट्रीय
पश्चिम बंगाल: पांचवें चरण के चुनाव में भी हिंसा, 51 सीटों पर हो रहा है मतदान
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2019 10:17:32 AMनई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पांचवें चरण का मतदान भी हिंसा के साए में शुरू हुआ है। आज सुबह सात बजे हुगली, आरामबाग, हावड़ा, उलूबेरिया, श्रीरामपुर, बनगांव और बैरकपुर लोकसभा तथा उलूबेरिया पूर्व विधानसभा सीट पर पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया, लेकिन यहां से अब हिंसक घटनाओं की सूचना मिल रही है। बैरकपुर और हावड़ा के उलूबेरिया में मतदान से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा उम्मीदवार अर्जन सिंह को पीटने का आरोप लगा है।
उलूबेरिया संसदीय क्षेत्र के रूपनारायणपुर में भाजपा के पोलिंग एजेंट उत्तम मंडल के घर पर तृणमूल के कुछ कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। लाठी-डंडे और बंदूक से लैश टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मार-पीट की है। हिंसक झड़पों में महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए गए और जाते-जाते धमकी दी है कि मतदान के बाद उन्हें जीने नहीं दिया जाएगा। सबसे अधिक अशांत बैरकपुर संसदीय क्षेत्र है।