राष्ट्रीय
रोड शो के दौरान केजरीवाल को एक शख्स ने मार दिया थप्पड़
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2019 7:26:41 PM नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शनिवार को रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल दिल्ली के मोतीपुर इलाके में रोड शो कर रहे थे। तभी अचानक एक युवक उनके काफिले पर चढ़ गया। लोग कुछ समझ पाते तब तक उस युवक ने झपट्टा मारकर मुख्यमंत्री के चेहरे पर एक जोरदार तमाचा मारा।
इसके बाद युवक कूदकर भागने लगा तभी आप कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में युवक को हिरासत में ले लिया गया है।