ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
प्रतापगढ़ रैली में बोले मोदी, कहा-'मैं भारत के लिए जिया, मोदी की ईमानदारी पर दाग नहीं लगा सकता'
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2019 3:12:11 PM
प्रतापगढ़ रैली में बोले मोदी, कहा-'मैं भारत के लिए जिया, मोदी की ईमानदारी पर दाग नहीं लगा सकता'

प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रतापगढ़ से भाजपा उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता के समर्थन में जीआईसी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा देश को बांटना और अध्यादेश फाड़ना, यही कांग्रेस का उद्देश्य बन गया है। आज हमें लोग पानी पीकर गाली देते हैं। 

 
उन्होंने कहा अब खुलकर कहने लगे हैं कि मोदी की ईमानदारी पर दाग नहीं लगा सकते हैं। पिछले तीन वर्षों से नए-नए झूठ बोले जा रहे हैं। मोदी की भारत भक्ति पर सवाल खड़ा किया गया, जिसे राफेल का नाम दे दिया गया। कांग्रेस के सभी दरबारियों को इसी काम में लगाया गया है। कांग्रेस का लक्ष्य है मोदी को गाली देना। कहा कि मोदी सोने की चमक लेकर पैदा नहीं हुआ है। हम राज परिवार में पैदा नहीं हुए हैं। मोदी भारत मां की धूल फांक कर पला है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता। हमें मजबूरन सुनाना पड़ रहा है। महामिलावट करने वालों चौकीदार के प्रचार में देश की जनता निकल पड़ी है। युवाओं और महिलाओं ने ठान लिया है हमें हराने के सपने छोड़ दीजिए। मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार आवश्यक है। महमिलावट का पंजा बहुत खतरनाक है। इसके सत्ता में आने पर देश का बहुत नुकसान होगा। महामिलावट के लोग लूट का रास्ता निकालते हैं। किसानों से फैक्टरी के नाम पर जमीन लेते हैं और अपने लिए नोटों की फैक्टरी लगाते हैं। कांग्रेस सरकार ने कैसे देश को लूटा है, सब सामने आ गया है। अदालतों को आदेश करना पड़ता है। सपा सरकार में ताजमहल सुरक्षित नहीं था।
 
उन्होंने कहा सपा-बसपा जातिवाद फैला रही है। गठबंधन में जाति की जोड़ तोड़ करने वाले लोग हैं। वंशवाद को खत्म होना चाहिए। पार्टी की कमान अपने परिवार के पास कांग्रेस रखती है। यही अनुकरण सपा और बसपा कर रही है। हमारी सरकार ने अमेठी में रायफल बनाने की दुनिया की सबसे आधुनिक फैक्टरी को रूस की सहायता से लगाया है। इनकी ताकत नहीं बढ़ना चाहिए। देश की सुरक्षा से हम खिलवाड़ नहीं होने देंगे। 
 
नरेंद्र मोदी ने सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधते हुए जनता से पूछा कि क्या बुआ-बबुआ की सरकार आतंकवादियों को करारा जवाब दे पाएगी। फिर उन्होंने कहा कि इन लोगों से तो गांव के गुंडे नहीं पकड़े जाते, आतंकवादियों को क्या जवाब देंगे। पहले जो एक-दूसरे का चेहरा देखना पसंद नहीं करते थे वे आज मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर रहे हैं। ये महामिलावटी लोग देश को एक कमजोर सरकार देना चाहते हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 30 साल बाद हिंदुस्तान को स्थिर सरकार देने का अगर किसी को क्रेडिट जाता है, तो सबसे पहले मेरे उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को जाता है। कर्नाटक में सरकार बनने के दिन गठबंधन वालों ने हाथ मिलाये थे, लेकिन बेंगलुरु से दिल्ली आते-आते ही ये एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। अभी कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश में जो दो काली जैकेट पहनकर घूम रहे थे, वे दोनों आज एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। पिछले चुनाव में सपा-बसपा, जो दुश्मन थे वे आज बचने के लिए तुम मुझे बचाओ मैं तुम्हें बचाऊं का खेल खेल रहे हैं। इन सब का यही हाल है। 
 
उन्होंने कहा कि जब सरकार बदलती है, नीयत बदलती है, तब कैसा परिणाम आता है, वह प्रयागराज के कुंभ मेले ने इस बार दिखा दिया है। कुंभ के मेले ने दिखा दिया है। पहले कुंभ मेले में अखाड़ों के बीच लड़ाइयों की खबरें आती थी, इस बार सब ने मिल-जुलकर कुंभ को सफल बनाया। पहले कुंभ का मेला होता था तो भ्रष्टाचार की बाते सामने आती थीं। 
 
इससे पहले प्रतापगढ़ में मोदी जनसभा के मंच पर पहुंचे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सुल्तानपुर से भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी, प्रतापगढ़ से उम्मीदवार संगमलाल गुप्ता, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह, विधायक धीरज ओझा, विधायक डॉ.आरके वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि ओम मिश्रा सहित सुल्तानपुर और जौनपुर के भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS