राष्ट्रीय
प्रधानमंत्री मोदी ने फानी प्रभावित ओडिशा को दिया हर संभव मदद का आश्वासन
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2019 10:51:31 AMनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज चक्रवात फानी से प्रभावित ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की और उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर चक्रवाती तूफान फानी के कारण मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार से निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश विभिन्न भागों में चक्रवात से प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री राज्य में स्थिति का जायजा लेने के लिए 6 मई को सुबह ओडिशा जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि समुद्री तूफान फानी की चपेट में आकर ओडिशा में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें से तीन लोगों की मौत जाजपुर जिले में हुई है। केंद्रापाड़ा, नयागढ़, पूरी और केंदुझर जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। तूफान के कारण कुल 11 लाख 59 हजार लोगों को आश्रय स्थलों में रखा गया है।