ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
ओडिशा में दिखने लगा 'फानी' का तांडव, सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाए गए 11 लाख लोग
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2019 10:52:47 AM
ओडिशा में दिखने लगा 'फानी' का तांडव, सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाए गए 11 लाख लोग

भुवनेश्वर। बंगाल की खाडी में बना समुद्री तूफान फानी की ओडिशा के तट पर पुरी के आसपास लैंड फाल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुरी में 175 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से हवा बह रही है। खतरनाक फानी तूफान किसी भी वक्त तट से टकरा सकता है। 

 
भुवनेश्वर, गजपति, केंद्रपारा और जगतपुर सिंह इलाके में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी हैं। सीएम पटनायक ने अपील की है कि लाेग इस दौरान घरों के अंदर ही रहें। नौसेना ने राहत के लिए अपने पोत और कर्मियों को तैनात किए हैं। प्रशासन 11 जिलों के अभी तक 10.85 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुका है।
 
 
राज्य के विशेष राहत कमिशनर विष्णुपद सेठी ने राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह साढ़े 8 बजे से 10 बजे के बीच फानी के लैंड फाल करने की संभावना व्यक्त की है। पुरी के आसपास गोपालपुर और चंदबली के बीच ओडिशा तट से 170 से 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फानी टकरा सकता है। प्रशासन पहले से ही मुस्तैद है। समुद्री किनारों से लोगों को हटा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। सरकारी इंतजामों और तूफान से लड़ने की तैयारियों पर खुद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नजर रख रहे हैं।
 
रेलवे ने 10 और ट्रेने रद्द की:
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने इस बीच 10 और ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। इनमें 3 मई को 7 ट्रेनें, 4 मई को एक ट्रेन, 6 मई को एक ट्रेन और 7 मई को एक ट्रेन शामिल है। इससे पहले रेलवे ने 1 से 3 मई तक के लिए 147 ट्रेनों को रद्द कर चुकी है।
 
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर:
फानी के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। कोई भी व्यक्ति सिक्योरिटी हेल्पलाइन नबंर-182 पर जानकारी ले सकता है।
 
भुवनेश्वर- 0674- 2303060, 0674-2301525 और 0674-2301625
खुर्दा रोड- 0674-2490010, 0674-2492511 और 0674-2492611
संबलपुर-0663-2532230, 0663-2533037 और 06632532302
पुरी-06752-225922 भद्रक- 06781-230827 कटक- 0671-2201865
बरहामपुर-0680-2229632 विशाखापट्टनम-0891-2746255, 0891-1072
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS