ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मोदी को हटाने की दुआ मांग रहे हैं आतंक के आका: प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2019 6:36:24 PM
मोदी को हटाने की दुआ मांग रहे हैं आतंक के आका: प्रधानमंत्री मोदी

होशंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के इटारसी में आयोजित रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और आतंकवाद के मुद्दे पर उसे आड़े हाथों लिया। कहा कि हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आतंकियों में ये डर अच्छा है या नहीं। आज मोदी के नाम से ही पाकिस्तान की नींद उड़ गई है। मोदी को किसी भी तरह रोका जाए। मोदी को किस तरह हटाया जाए। इसके लिए आतंक के आका दुआ मांग रहे हैं। पीएम मोदी ने यह बात पार्टी उम्मीदवार राव उदयप्रताप सिंह के समर्थन में यहां हुई जनसभा में कही।

 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता आतंकवादियों के सरपरस्त बन गए हैं। जाकिर नाइक को शांति का दूत बता रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के मैनिफेस्टो को ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि ये लोग सेना के विशेषाधिकार को खत्म करना चाहते हैं। कांग्रेस वालों आपको मोदी से इतनी नफरत हो गई है। आपको यही नहीं पता चल पा रहा है कि कौन देश के खिलाफ साजिशें रच रहा है और मोदी को मारने की बात कह रहा है। कांग्रेस को यह साफ करना होगा कि वह किस टीम से खेल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सोची-समझी रणनीति के तहत यह कर रही है।
 
उन्होंने श्रीलंका में हुए धमाके का जिक्र करते हुए कहा कि जाकिर नाइक को कांग्रेस की सरकार ने हमारे पुलिस अफसरों को संबोधित करने के लिए बुलाया था। वह भी आतंकवाद के मुद्दे पर। यह वही जाकिर नाइक है, जिससे मिलकर दिग्विजय सिंह तारीफ करते हैं। जिस जाकिर नाइक के शब्द पाकिस्तान में बम धमाके कराते हैं। उसकी टीवी चैनल श्रीलंका को बंद करना पड़ा है। उसे दिग्विजय सिंह जैसे लोग कंधे पर बैठा रहे हैं। ये वोट बैंक की पराकाष्ठा है। कांग्रेस के दरबारी जाकिर नाइक को शांति का दूत बताने में जुटे हैं। इस दौरान मंच पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, विनय सहस्त्रबुद्धे और पार्टी के अनेक वरिष्ठ मौजूद रहे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS