ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ ने की मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात, मांगा समर्थन
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2019 2:28:03 PM
लखनऊ में गृह मंत्री राजनाथ ने की मुस्लिम धर्मगुरुओं से मुलाकात, मांगा समर्थन

लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह क्षेत्र में लगातार लोगों से जनसम्पर्क कर समर्थन जुटाने में लगे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मौलाना आगा रूही और मौलाना यासूब अब्बास से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे।

 
राजनाथ सिंह लखनऊ से दूसरी बार किस्मत आजमा रहे हैं। उनकी जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ता जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तरी, लखनऊ पूर्वी, लखनऊ मध्य व लखनऊ कैंट में प्रचार करने में जुटे हैं। इसके अलावा राजनाथ भी देश के कई हिस्सों में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करने के साथ लखनऊ में अपना वक्त दे रहे हैं। वह शहर की नामचीन हस्तियों से मुलाकात के साथ छोटी-छोटी सभाएं भी कर रहे हैं। 
 
उन्होंने सोमवार रात एक जनसभा में कहा कि कांग्रेस ने दावा किया है कि उनकी सरकार बनने पर वह गरीबी दूर करेंगे, लेकिन आजाद भारत में लगातार 55-60 वर्षों तक कांग्रेस की सरकारें रही लेकिन गरीबी दूर नही हो पायी। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत नरेन्द्र मोदी सरकार सरकार ने नजीर पेश की है। 
 
अमेरिका का एक जाना माना थिंकटैंक है जिसका नाम ड्रापिंग इस्टीट्यूट है। राजनाथ ने कहा कि उसका सर्वे कहता है कि 2014 में जब भाजपा ने सरकार बनायी थी तो देश में 14.5 करोड़ लोग गम्भीर गरीबी के संकट में थे लेकिन जब उसने 2019 में सर्वे कराया तो 7.50 करोड़ लोग गम्भीर गरीबी के संकट से ऊपर उठ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब देश में केवल पांच करोड़ लोग गम्भीर गरीबी के संकट में रह गये हैं।
 
 
गौरतलब है कि लखनऊ लोकसभा सीट पर पांचवे चरण में 6 मई को मतदान होना है। यहां राजनाथ सिंह का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा की पूनम सिन्हा से माना जा रहा है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS