ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोक सभा चुनाव: चौथा चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान जारी
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2019 10:23:10 AM
लोक सभा चुनाव: चौथा चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान जारी

नई दिल्ली। लोकतंत्र के महापर्व के चौथे चरण के चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान शुरू हो गया। इसी के साथ शाम को 945 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा। इन सीटों पर 12 करोड़ 79 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसके लिए एक लाख 40 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। फिलहाल मतदान की रफ्तार कहीं कम कहीं ज्यादा है। 

 
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 71 में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अकेले दम पर 45 सीटें जीती थी जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबधंन (राजग) के खाते में कुछ 56 सीटें आई थीं। इसके घटक दल में शिवसेना को नौ और लोजपा को दो सीटें मिली थीं। कांग्रेस को भी दो सीटों पर विजय मिली थी।
 
कहां कितनी सीटों पर मतदान
1. उत्तर प्रदेश की 13 सीटों- शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर,अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर। 
2. बिहार की पांच सीटों-दरभंगा, उजियारपुर,समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर।
3. जम्मू-कश्मीर की एक अनंतनाग- कुलगाम।
4. झारखंड की तीन सीटों-चतरा, लोहरदगा और पलामू।
5. मध्यप्रदेश की छह सीटों-सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा।
6. महाराष्ट्र की 17 सीटों-नांदूरबाड़, धूले,डिढोरी,नासिक,पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, उत्तर मंबई, उत्तर-पश्चिम मुंबई, उत्तर-पूर्व मुंबई, मध्य-उत्तर मुंबई, मध्य-दक्षिण मुंबई, दक्षिण मुंबई, मवाल, शिरूर और शिरडी।
7. ओडिशा की छह सीटों-मयूरभंज,बालसोर, भद्रक, जाजपुर, केन्द्रपाड़ा और जगतसिंह पुर।
8. राजस्थान की 13 सीटों-सवाई-माधोपुर, अजमेर,पाली,जोधपुर,बाड़मेर,जालौर,उदयपुर,बांसवाड़ा ,चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालवाड़-बारां।
9. पश्चिम बंगाल की आठ सीटों-बहरामपुर कृष्णानगर,राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और वीरभूम। 
देशभर में लोकसभा की 543 सीटों पर सात चरण में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर, दूसरे में 12 राज्यों की 97 सीटों और तीसरे चरण में 15 राज्यों की 117 सीटों पर मतदान हो चुका है। मतगणना 23 मई को होगी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS