ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने कांग्रेस से ज्यादा सीटों पर उतारे प्रत्याशी
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2019 11:39:13 AM
लोकसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने कांग्रेस से ज्यादा सीटों पर उतारे प्रत्याशी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2019 में 437 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अभी तक 423 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। यह पहला मौका है जब भाजपा इतनी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। संभवत: पहली बार पार्टी ने अपनी मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

 
2014 के चुनाव में भाजपा ने 427 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 282 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। कांग्रेस ने 450 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन मात्र 44 सीटें ही जीत पाई थी जिस कारण पार्टी को लोकसभा में विपक्षी दल का दर्जा नहीं मिल पाया।
 
राजनीतिक प्रेक्षकों का कहना है कि भाजपा का ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का कारण 2014 के बाद देश भर में हुआ इसका विस्तार है। पार्टी का आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गठबंधन नहीं है और वहां इसने सभी सीटों पर अपने दम पर प्रत्याशी उतारे हंै। 2009 में भाजपा ने 433 और कांग्रेस ने 440 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
 
इसी तरह कांग्रेस ने इस बार भाजपा के मुकाबले कम सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं क्योंकि 2014 के मुकाबले इसका कई पार्टियों के साथ गठबंधन है। कर्नाटक में पार्टी 2014 में सभी सीटों पर चुनाव लड़ी थी लेकिन इसबार उसका जदएस के साथ गठबंधन है। पार्टी ने बिहार में कई दलों के साथ गठबंधन किया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कुछ और सीटों पर प्रत्याशी उतार सकती है, लेकिन इसके बाद भी वह भाजपा से आगे जाती नहीं दिख रही है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS