राष्ट्रीय
सुरक्षाबलों के गश्तीदल पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2019 12:23:52 PMश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर के वत्रगाम क्षेत्र में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के गश्तीदल पर हमला कर दिया है। जानकारी के अनुसार जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया है। इसके अलावा यहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
सुरक्षाबलों की एक टीम आज सोपोर के वाटरगाम में गश्त कर रही थी। इसी दौरान आतंकी ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई गोलीबारी के बाद एक आतंकी मार गिराया गया।
बता दें जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें एक जवान घायल हो गया। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी थी। उन्होंने बताया कि त्राल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 180वीं बटालियन के शिविर पर ग्रेनेड दागा।