ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
24 साल बाद पहली बार मायावती और मुलायम दिखेंगे एक मंच पर, महागठबंधन की चौथी रैली आज
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2019 10:57:20 AM
24 साल बाद पहली बार मायावती और मुलायम दिखेंगे एक मंच पर, महागठबंधन की चौथी रैली आज

मैनपुरी। 24 साल बाद मायावती और मुलायम सिंह यादव आज एक ही मंच पर होंगे। महागठबंधन की चौथी रैली आज मैनपुरी में होगी। यहां से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव प्रत्याशी हैं। सभा में माया-मुलायम के अलावा अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह भी मौजूद रहेंगे। 1995 में सपा-बसपा ने गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ा था, इसके बाद गेस्ट हाउस कांड के कारण दोनों दलों में खटास उत्पन्न गईं थीं। अब मुलायम सिंह के लिए मायावती वोट मांगेंगी।

 
 
मैनपुरी के क्रिश्चियन ग्राउंड में होने वाली इस सभा से पहले महागठबंधन की तीन रैलियां (सहारनपुर, बदायूं और आगरा) हो चुकी हैं। इनमें से आगरा की रैली में मायावती चुनाव आयोग की रोक के कारण नहीं पहुंची थीं, उनकी जगह उनके भतीजे आकाश आनंद ने सभा को संबोधित किया था।
 
मैनपुरी सदर विधायक राजकुमार सिंह यादव ने बताया कि गठबंधन रैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सपा-बसपा गठबन्धन की इस रैली में मुलायम सिंह यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती,यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा आरएलडी के प्रमुख अजित सिंह मौजूद रहेंगे। इसके बाद अखिलेश और मायावती आज ही बरेली में भी एक सभा करेंगे।
 
 
बसपा-सपा और रालोद की आज मैनपुरी में संयुक्त रैली हो रही है। इसके बाद 20 अप्रैल को रामपुर और फिरोजाबाद में, 25 अप्रैल कन्नौज, 1 मई को फैजाबाद, 8 मई को आजमगढ़, 13 मई को गोरखपुर में गठबंधन की रैली होंगी। लोकसभा चुनाव के लिए महागबंधन की आखिरी रैली 16 मई को वाराणसी में होगी। गठबंधन की ओर से 11 सीटों के लिए हो रहीं 11 साझा रैलियों में से मैनपुरी, कन्नौज, बदायूं, फिरोजाबाद और आजमगढ़ अभी मुलायम सिंह के परिवार के पास हैं। सहारनपुर और आगरा बसपा के खाते में है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS