राष्ट्रीय
लोकतंत्र के इस उत्सव में गूगल भी लिया हिस्सा, दूसरे चरण में भी बनाया डूडल
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2019 1:19:49 PMनई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व के लिए आज हो रहे दूसरे चरण के मतदान पर सारी दुनिया की नजर है। इस पर सर्च इंजन गूगल ने मतदाताओं से अपील की है। गूगल का डूडल मतदाताओं को प्रोत्साहित कर रहा है। हालांकि गूगल ने पहले चरण के चुनाव के वक्त भी डूडल बनाया था।
सर्च इंजन के मुख्य पृष्ठ पर अंग्रेजी में नीले, लाल, पीले और हरे रंग में गूगल लिखा है। गूगल के हिज्जे के तीसरे अक्षर (अंग्रेजी के) ‘ओ’ पर एक उंगली दिख रही है, जिसके नाखून पर स्याही लगी है। देश में यह स्याही मतदाताओं की उंगली पर लगाई जाती है।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 95 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में 95 सीटों पर 15.8 करोड़ मतदाता कुल 1635 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।