ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण का मतदान जारी, 95 सीटों पर डाले जा रहे वोट
By Deshwani | Publish Date: 18/4/2019 10:48:49 AM
लोकसभा चुनाव 2019: दूसरे चरण का मतदान जारी, 95 सीटों पर डाले जा रहे वोट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के तहत आज मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने आज के मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली थी। इस चरण में पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और द्रमुक नेता डी राजा सहित अन्य प्रमुख नेता चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। 

 
लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण में 11 अप्रैल को हुए चुनाव में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हो चुका है। मतगणना 23 मई को होगी।
 
 
इस दौर में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल है। वहीं बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णियां, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये भी दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। 
 
जम्मू कश्मीर की श्रीनगर और ऊधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीटें भी दूसरे चरण के मतदान में शामिल हैं। 
 
इन सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम पांच से आठ बजे तक मतदान होगा जबकि छत्तीसगढ़ की नक्सल प्रभावित कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से दिन में तीन बजे तक और ओडिशा की कुछ सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा।
 
इसके अलावा जम्मू कश्मीर की दो सीटों सहित उत्तर प्रदेश एवं बिहार सहित अन्य राज्यों की सभी सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान चलेगा। सिर्फ तमिलनाडु की मदुरै सीट पर सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक मतदान होगा।
 
 
दूसरे चरण के चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा, द्रमुक नेता दयानिधि मारन, ए राजा, कनिमोई, महाराष्ट्र के पूर्ण मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, भाजपा की हेमा मालिनी, नेशनल कांफ्रेस के फारुख अब्दुल्ला और बसपा के दानिश अली शामिल हैं। 
 
उम्मीदवारों की सूची में कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश सी एस कर्णन भी शामिल हैं। वह चेन्नई लोकसभा क्षेत्र से एंटी करप्शन डायनमिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
 
आयोग ने मतदान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. जम्मू कश्मीर में केन्द्रीय सुरक्षा बल की 80 कंपनियां तैनात की गयी हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर कुछ इलाकों में सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों को देखते हुये सुरक्षा बलों की 194 कंपनियां तैनात की गयी है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS